India Rise Special

Uttarkhand Election 2022 : आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विनोद चमोली पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने का आरोप लगा है।

 

 

शहर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, ” 26 को अंबर पैलेस त्यागी रोड के निकट भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली की ओर से अपने 40-50 समर्थकों के साथ ढोल बजाकर चुनाव प्रचार कर रहे थे। जबकि प्रदेश में इस समय चुनाव आचार संहिता लागू है, जिसके चलते  केवल 10 व्यक्तियों के साथ डोर टू डोर प्रचार करने की अनुमति प्राप्त है। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: