![](/wp-content/uploads/2022/01/download-81-2.jpeg)
सर्वाधिक कोरोना संक्रमित देशों की श्रेणी में भारत का दूसरा स्थान, एक्टिव केसों की संख्या 50 लाख के पार
भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच संक्रमण की रफ्तार में तेजी दर्ज की गयी। बता दें कि, देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या चार करोड़ से ज्यादा हो गयी है। जो कि चिंता का विषय है। वहीं तीसरी लहर में कोरोना मरीजों की संख्या भी 50 लाख को पार कर गई है।
संक्रमितों के मामलों में विश्व में दूसरे नंबर पर भारत
बता दें भारत संक्रमितों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में अभी कुल 7.3 करोड़ मामले हैं। वहीं देश में आज कोरोना के मामलों में भारी इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटे में देश में 2 लाख 85 हजार 914 से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं। जो कि कल की तुलना में 30 हजार ज्यादा हैं। केरल में बीते 24 घंटे में 55,475 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं जो कि अब तक सबसे अधिक है।
बीते दिन 665 लोगों की गयी थी जान
बताते चलें कि, बीते दिन लगभग 2.55 लाख संक्रमित सामने आए थे। जबकि 665 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 2.99 लाख मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या 22,23,018 है। पॉजिटिविटी रेट 16.16% है। जबकि 1,63,58,44,536 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है।