![](/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2022-01-25-at-10.52.44-720x470.jpeg)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को आज एक और बड़ा झटका लग सकता है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी में कैबिनेट मंत्री और उत्तर प्रदेश में स्टाफ प्रचारकों की लिस्ट में शामिल केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह जल्द ही नेट का नाम बदलने वाला है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह आज भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद पार्टी उन्हें टिकट भी दे सकती हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण जिले के तौर पर सबसे बड़े स्तर पर देखे जाने वाली जितिन प्रसाद के बाद अब केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह भी कांग्रेस छोड़ने का मन बना लिया। आरपीएन सिंह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का बड़ा और चर्चित चेहरा माने जाते हैं।
आपको बता दें कि कांग्रेस के द्वारा कल जारी की गई स्टार प्रचारकों में कुशीनगर के शाही सैंथवार परिवार से आने वाली आरपीएन सिंह का नाम शामिल किया गया था। लेकिन 1 दिन बाद वह पार्टी छोड़ रहे हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे इतना ही नहीं आरपीएन सिंह गृह राज्य मंत्री की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह कई राज्यों के प्रभारी भी रहे हैं।इसी के चलते उन्होंने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात की थी। इतना ही नहीं वाकई महीने से कांग्रेस पार्टी में सकरी भी नहीं थे। उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूर्वांचल में सबसे बड़े चेहरे के तौर पर देखे जाने वाले आरपीएन सिंह सैंथवार के शाही परिवार से आते हैं।