
शामली: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने पश्चिमी यूपी को फतह करने के लिए दिग्गजों की पूरी टीम मैदान में उतार दी है। गृह मंत्री अमित शाह आज कैराना में चुनाव प्रचार की शुरूआत कर रहे हैं। इस दौरान अमित शाह ने कैराना से उम्मीदवार मृगांका सिंह के समर्थन में घर-घर जाकर वोट मांगे।
गृहमंत्री अमित शाह कैराना में हैं। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से भाजपा उम्मीदवार मृगांका सिंह के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने लोगों को सरकार के किए कामों के बार में भी बताया। आपको बता दें कि, घर-घर जाकर चुनाव आयोग ने प्रचार की अनुमति दी है। लेकिन इस दौरान केवल पांच लोगों को एकसाथ जाने की अनुमति दी गई थी। अमित शाह के प्रचार के दौरान भारी भीड़ दिखाई दी।
गौरतलब है कि, गृह मंत्री अमित शाह ने अपने दौरे को लेकर ट्वीट करते हुए कहा था कि, अमित शाह ने ट्वीट करके कहा है कि आज पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहूंगा। जहां सबसे पहले कैराना में उत्तर प्रदेश भाजपा के संपर्क अभियान में घर-घर संपर्क करूंगा। इसके बाद शामली में बागपत और शामली जिले के कार्यकर्ताओं से संवाद करूंगा, फिर मेरठ में विशिष्ट जन बैठक को संबोधित करूंगा