
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दिन पर दिन सियासत तेज होती जा रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लड़की हूं लड़ सकती हो अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या ने चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम कर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। बता दें कि प्रियंका मौर्या को पार्टी से टिकट ना मिलने से वह नाराज चल रही थी। वहीं बुधवार पार्टी कार्यालय में देखी गई थी जिसके बाद उन्हें भारतीय जनता पार्टी में जाने की चर्चाएं तेज हो गई थी। वही आज प्रियंका मुरैना बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी में शामिल होने के बाद प्रियंका ने बताया कि मैंने क्षेत्र में बहुत काम किया लेकिन टिकट वितरण पूर्व नियोजित था मुझे टिकट नहीं दिया लेकिन मैं एक युवक उम्मीदवार थी। कहां लड़की हूं लड़ सकते हुए कि स्लोगन है लेकिन कांग्रेसमें मुझे लड़ने का मौका नहीं दिया कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने इस अभियान को पोस्टर गर्ल बनाया था इतना ही नहीं प्रियंका मौर्या उत्तर प्रदेश में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष भी थी।