
लखनऊ: कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या बीजेपी में शामिल होने के लिए प्रदेश कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने यूपी बीजेपी ज्वाइनिंग कमेटी के चेयरमैन लक्ष्मीकांत वाजपेयी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि, लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा सिर्फ हवा-हवाई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने जिस आधी आबादी को साधने की कोशिश कर रही थीं। वो फेल हो गई है।
प्रियंका मौर्या ने कहा कि, कांग्रेस में महिलाओं की कोई इज्जत नहीं है। अपने विधानसभा में काफी मेहनत करने के बाद भी काग्रेस की तरफ से टिकट नहीं दिया गया। जबकि पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत की और लोगों के बीच जाकर समर्थन जुटाया। उन्होंने कहा कि, लक्ष्मीकांत वाजपेयी से मुलाकात हुई है। जल्द ही मेरा फैसला सबके सामने होगा।
प्रियंका मौर्या ने ये भी आरोप लगाया है कि, कांग्रेस पार्टी की तरफ से टिकट के लिए पैसे मांगे जा रहे थे। जब उनकी तरफ से पैसे देने से इंकार किया गया तो टिकट देने से साफ मना कर दिया गया। आपको बता दें कि, प्रियंका मौर्या ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के नारे के लिए जारी किए गए पोस्टर में शामिल हैं। ये नारा प्रियंका गांधी ने चुनावी कैंपेन के लिए दिया था।