पंजाब में अपने भाई को कांग्रेस को टिकट नही दिला पाए चरणजीत सिंह चन्नी
पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई को कांग्रेस से टिकट नहीं मिला है। चुन्नी चाहते थे कि उनके भाई डॉ मनोहर सिंह चुनाव लड़ें और इसके लिए उन्होंने वीआरएस लिया था। हालांकि उनका टिकट कैंसिल कर दिया गया है। पंजाब में कई जगहों पर टिकट बंटवारे से नेता नाखुश बताए जा रहे हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सीएम चन्नी के भाई मनोहर सिंह को टिकट नहीं देने के पक्ष में थे।
कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची का ऐलान कर दिया है। सूची में 86 उम्मीदवारों के नाम हैं। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब से जबकि नवज्योत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे। डेरा बाबा नानक से डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा चुनाव लड़ेंगे। मोगा से सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी।
पंजाब में कांग्रेस सत्ता में है। पंजाब विधान सभा का कार्यकाल 27 मार्च, 2022 को समाप्त हो रहा है, इसलिए चुनाव वर्ष की शुरुआत में होंगे। चुन्नी और प्रदेश अध्यक्ष नवज्योत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस में शीर्ष स्थान के लिए होड़ में हैं। पंजाब में 14 फरवरी को मतदान होना है। एक ही दिन 117 सीटों पर वोटिंग होगी। मतगणना 10 मार्च को होगी। पंजाब चुनाव की अधिसूचना 21 जनवरी को जारी की जाएगी।