![](/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20220116_131920.jpg)
सीएम जयराम ने किया 9वीं राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप का आगाज, इस अंदाज में मुख्यमंत्री का हुआ स्वागत
मनाली। हिमाचल के मनाली जिले में आयोजित होने जा रही नौंवी महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022 का रविवार को आगाज हुआ। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ सीएम जयराम द्वारा किया गया। 20 जनवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा है। प्रदेश में फैली धूप के बीच सीएम अपने चौपर से काजा हैलीपैड पहुंचे। केबिनट मंत्री डाक्टर रामलाल मार्कंडेय ने काजा पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्वागत किया। काजा हेलीपैड से न्यू काजा आइस हाकी मैदान तक सीएम का स्वागत किया गया। इस दौरान काजा वाद्य यंत्रों की धुन से गूंज उठा।
राष्ट्रीय महिला आइस हाकी चैंपियनशिप 2022 में हिस्सा लेने वाली टीमों में हिमाचल प्रदेश, तेलगांना, चंडीगढ़, दिल्ली, आईटीबीपी लद्दाख और लद्दाख की टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जा रहे हैं। इसमें डांस ऑन आइस हॉकी, काजा स्कूल की छात्राओं द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान एक आइस हॉकी मैच पुरुष और महिला टीमों के बीच भी खेला जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान आइस हाकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र जींदी, आइस हाकी ऐसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अभय डोगरा, महासचिव रजत मल्होत्रा, सभी विभागाध्यक्ष टीएसी सदस्य राजेंद्र बौद्ध, लोबजंग, पालजोर बोद्ध, बीडीसी चैयरमैन डोलकर डोल्मा, बीडीसी वायस चैयरमैन टाकपा तन्योत, सभी 13 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी सदस्य और नंबरदार आदि लोग शामिल रहे ।