
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन से उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सात प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। इस लिस्ट में सभी सीटें रालोद के खाते में गई हैं।
सपा-रालोक गठबंधन प्रत्याशियों की लिस्ट:
थानाभवन से रालोद के अशरफ अली
बुढ़ाना से रालोद के राजपाल बालियान
मीरापुर से रालोद के चंदन चौहान
मुरादनगर से रालोद के सुरेंद्र कुमार मुन्नी
शिकारपुर से रालोद से किरन पाल सिंह
बरौली विधानसभा से रालोद के प्रमोद गौड़
इगलास से रालोद के बीरपाल सिंह दिवाकर
पहले लिस्ट में 10 सीट सपा को मिली
इससे पहले सपा-रालोद गठबंधन ने 13 जनवरी को 29 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में भी ज्यादातर सीटें रालोद के खाते में गई थीं। पहली लिस्ट के अनुसार, 10 सीटें सपा को मिली। इसमें कैराना, किठौर, मेरठ, चरथावल, साहिबाबाद, धौलाना, कोल, अलीगढ़, आगरा कैंट और बाह शामिल हैं। वहीं बाकि 19 सीट रालोद की मिली थीं।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान चुनाव आयोग ने आठ जनवरी को किया। 403 सीटों वाली 18वीं विधानसभा के लिए 10 फरवरी से 7 मार्च तक सात चरणों में वोट पड़ेंगे। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। प्रदेश में सात चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा।