PoliticsTrending

बसपा को झटका ! पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने पार्टी से दिया इस्तीफा

इस्तीफा देने के बाद रामवीर उपाध्याय के भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

लखनऊ: आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी को लगातार मिल रहे झटकों के बीच एक राहत भरी खबर मिली है। बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व बहुजन समाज पार्टी के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने बसपा से इस्तीफा दे दिया है। बसपा से इस्तीफा देने के बाद रामवीर उपाध्याय के भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक रामवीर उपाध्याय भाजपा में शामिल होकर हाथरस के सादाबाद विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पहले उन्होंने बसपा अध्यक्ष मायावती को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: