India Rise Special

सर्दियों में बाल की दिक्कतों से है परेशान, तो अपनाएं ये आसान उपाय

सेब का सिरका खाने में भले ही न अच्छा हो लेकिन बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद इंग्रेडिएंट है। सेब के सिरके से बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। बालों में चमक लाने से लेकर, बालों को मॉइस्चराइज़ करने तक का गुण इसमें पाया जाता हैं। और तो और इससे डैंड्रफ का भी इलाज किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं इन हेयर मास्क को बनाने के तरीका…

 

 

एप्पल साइडर विनेगर और बेकिंग सोडा हेयर मास्क

 

बेकिंग सोडा एक बेहतरीन क्लींजिंग एजेंट है। जो स्कैल्प को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। और इससे डेड स्किन से भी छुटकारा मिलता है। सेब के सिरके के साथ मिलाकर इसका पेस्ट लगाने पर यह डैंड्रफ को खत्म करता है। साथ ही स्कैल्प को साफ और हेल्दी बनाए रखता है।

 

ऐसे बनाएं पेस्ट

एप्पल साइडर विनेगर और बेकिंग सोडा हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आपको 2 टेबलस्पून एप्पल साइडर विनेगर, 2 टेबलस्पून बेकिंग सोडा लेना होगा। इसके बाद दोनों चीज़ों को अच्छी तरह मिलाकर इसका स्मूद पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को स्कैल्प पर हल्के हाथों से लगाकर धीरे-धीरे मसाज करें। 5से10 मिनट बाद बालों को सादे पानी से धो लें।

 

एप्प्ल साइडर विनेगर और कैमोमाइल टी हेयर मास्क

 

यह हर्बल चाय एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। जिससे बालों की बेहतरीन देखभाल करती है। एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर, कैमोमाइल चाय सिर पर बिल्डअप और मृत त्वचा कोशिकाओं को गायब करके सिर को त्वचा को स्वस्थ बनाने का काम करती है। यह रूसी और खुजली जैसे इसके लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

 

ऐसे बनाएं हर्बल चाय

 

बालों के लिए लाभदायक हर्बल चाय बनाने के लिए सबसे पहले 1 टेबलस्पून एप्पल साइडर विनेगर, 1 कप कैमोमाइल टी लेना है। इसके बाद एक कप कैमोमाइल टी बनाकर उसमें एक टेबलस्पून एप्पल साइडर विनेगर मिक्स करना है। और बालों में शैंपू, कंडीशनिंग के बाद इस सॉल्यूशन से बालों को धो लेना है। और बालों को नेचुरली सूखने दें। ये प्रक्रिया आपको दो हफ्ते में एक बार अपनानी है।

 

एप्प्ल साइडर विनेगर और ऐलोवेरा हेयर मास्क

 

एप्प्ल साइडर विनेगर और ऐलोवेरा हेयर मास्क सिर की त्वचा के लिए रामबाण इलाज है। आपको पता ही है कि, एलोवेरा हेल्थ से लेकर स्किन और यहां तक कि बालों के लिए भी बहुत ही बेहतरीन नेचुरल इंग्रेडिएंट है। यह डेड स्किन सेल्स से छुटकारा दिलाता है। जिससे रूसी की समस्या दूर होती है। यह बालों और स्कैल्प को साफ रखते हुए उसे गहराई से मॉइस्चराइज भी करता है।

 

 

कैसे बनाएं एप्प्ल साइडर विनेगर और ऐलोवेरा हेयर मास्क

 

 

एप्प्ल साइडर विनेगर और ऐलोवेरा हेयर मास्क बनाने के लिए 5 टेबलस्पून ऐलोवेरा जेल, 3 टेबलस्पून एप्पल साइडर विनेगर, 1 कप पानी लेना है। इसके बाद सारी चीज़ों को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लेना है। अब इसे स्कैल्प पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। और बालों को सादे पानी से धो लें। इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार लगातार एक महीने तक जरूर करें। आपको जल्द असर दिखेगा।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: