
उत्तराखंड में रविवार को भारी बर्फबारी, प्रदेश में खून जमा देने वाली ठंड
उत्तराखंड । शनिवार के बाद आ रविवार को भी उत्तराखंड में भारी हिमपात दर्ज किया गया। इसकी वजह से प्रदेश में ठंड में इजाफा हुआ है। जिसकी वजह से लोग घरों में छिपने पर मजबूर हो गए है। वही ठंड की वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में लोग अलाव के सहारे दिन काट रहे है।
चकराता, धनोल्टी और औली में हिमपात
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार को तड़के से ही बारिश हो रही है। इसके साथ ही देर रात मसूरी में भी भारी बारिश हुई है। प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की वजह से कड़ाके की ठंड बढ़ रही है। रुद्रप्रयाग जिले में सुबह से बारिश हो रही है। केदारनाथ में बर्फबारी जारी है। चमोली जनपद में लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। चकराता, धनोल्टी और औली के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है।
रविवार को यमुनोत्रीधाम के साथ यमुना घाटी में बारिश के साथ – साथ बर्फबारी जारी है। मौसम के बदले मिज़ाज की वजह से लोग घरों में दुबकने मे मज़बूर है। बर्फबारी-बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे अभी भी बंद है। जिसकी वजह से यमुनोत्री क्षेत्र में आए आठ पर्यटक अभी भी जानकीचट्टी में ही फंसे हुए हैं।