सीजन की पहली बर्फबारी से सजा शिमला, बर्फ की चादर से ढका जाखू
हिमाचल प्रदेश। शिमला में इस साल की सर्दियों की पहली बर्फबारी हुई है। जिसकी वजह से प्रदेश का आधे से ज्यादा जिलों में बर्फबारी की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। शिमला के 250 से ज्यादा मार्ग हिमपात की वजह से प्रभावित है। शिमला के जाखू में 3 से 4 इंच तक के बर्फ जमी हुई है।
हिमपात की वजह से एंबुलेंस मार्ग, पैदल रास्ते बंद हो गए हैं। नगर निगम ने इन्हें साफ कर यातायात बहाल करने के लिए कर्मचारी तैनात किए हैं।
शनिवार और रविवार को हिमपात की संभावना के चलते मौसम विभाग ने क्षेत्रवार रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा कि, मैदानी इलाको में झमाझम बारिश और मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान है।नए हफ्ते की शुरुआत के साथ मौसम में सुधार की संभावना जताई जा रही है। बीते शुक्रवार को रोहतांग में बर्फबारी और धर्मशाला, पालमपुर में बारिश हुई। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहे। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही कई क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गए हैं।