![](/wp-content/uploads/2022/01/kinnar.jpg)
लखनऊः यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बीजेपी सहित सभी विपक्षी पार्टियां चुनावी तैयारी में लगी है। ऐसे में सभी पार्टियां कुछ ना कुछ ऐलान और बदलाव की बात रही है। आज खबर बीजेपी के हवाले से है, जहां सीएम योगी अयोध्या में छात्रों को संबोधित कर रहे है तो वहीं किन्नर समाज लखनऊ में बीजेपी के लिए यात्रा करने को तैयार है।
उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सोनम किन्नर रथ यात्रा करने जा रहे हैं। सोनम किन्नर बीजेपी मुख्यालय से कुछ ही देर में यात्रा निकालेंगे। आपको बता दें कि, सोनम किन्नर के साथ बड़ी संख्या में किन्नर समाज के लोग बीजेपी कार्यालय में मौजूद है।
प्रदेश के पूरे 75 जिलों में सोनम किन्नर यात्रा करेंगे। सोनम किन्नर ने कहा कि 2022 में फिर से योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाना है।