
NBE ने जारी की NEET MDS 2022 की परीक्षा तिथि
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने NEET MDS 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन और परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक नीट एमडीएस 2022 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 4 जनवरी से शुरू होगी। जो छात्र मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS 2022) के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें समय पर पंजीकरण करना चाहिए। नीट एमडीएस आवेदन पत्र 4 जनवरी को पोर्टल पर सक्रिय हो जाएगा और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं।
एनईईटी एमडीएस 2022 पंजीकरण प्रक्रिया
NEET MDS 2022 परीक्षा में बैठने के लिए, उम्मीदवारों को पहले अपना पंजीकरण कराना होगा। रजिस्टर करने के लिए आपको nbe.edu.in पर जाना होगा। यहां पंजीकरण के लिए एक लिंक दिया जाएगा। इस पर क्लिक करें। फिर मांगी गई जानकारी भरकर अपना रजिस्ट्रेशन करें। पंजीकरण लिंक 24 जनवरी (रात 11:55) तक खुला रहेगा।
नीट एमडीएस 2022 परीक्षा कब होगी?
नीट एमडीएस परीक्षा 2022 देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा 6 मार्च, 2022 को आयोजित होने वाली है। यह टेस्ट कंप्यूटर बेस्ड होगा। परीक्षा के नतीजे 21 मार्च तक घोषित किए जाएंगे। करीब 6500 एमडीएस सीटों के लिए नीट एमडीएस लिया जाएगा।