IndiaIndia - World

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 5 से 7 तारीख में देश के इन हिस्सो में हो सकती है बारिश

पहाड़ी इलाकों से मैदानी इलाकों की तरफ चल रही बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। जिसके चलते दिल्ली-एनसीआर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

 

 

शीतलहर होगा कम 

 

 

दिल्ली में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक,  आगामी 3 दिनों में पश्चिम विक्षोभ ज्यादा सक्रीय है। जिसके कारण शीतलहर में कमी आएगी बारिश की संभावना बनी हुई है।

 

 

कोहरे की चादर में ढ़की सुबह

 

 

बीते दिन अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि हवा में नमी का स्तर 52 से 91 फीसदी रहा। पारा लुढ़कने और नमी का स्तर अधिक होने की वजह से सुबह के समय सड़कें कोहरे की चादर में लिपटी रही। हालांकि, धूप निकलने के साथ कोहरे की चादर छंटना शुरू हुई।

 

 

5 से 7 जनवरी को हो सकती है हल्की बारिश

 

 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस वजह से पांच से सात जनवरी तक दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बादल छाए रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी और ठंड से हल्की राहत मिलेगी।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: