
लखनऊ: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी संस्कृत राष्ट्रवाद के एजेंडे के साथ मतदाताओं में पैठ बनाने में लगी हुई है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी जन विश्वास यात्रा कार्यक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी राम रथ के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने पर विचार कर रही है।आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राम रथ यात्रा में गायक हरिओम शरण के भजन ‘नया मेरी राम हवाले, लहर लहर हरित आप संभालें’की तर्ज पर भाजपा ने अब राम के भजनों के जरिए लोगों के बीच अपनी मौजूदगी को निरंतर बनाए रखने की तैयारी की है।
जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए राम रथ तैयार कराएं हैं। इन रथों पर सवार हो भजन मंडली या गांव गांव जाएंगी लोगों को समझाएंगे की हिंदुत्व की आस्था पर कामों के लिए भाजपा को लाना और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनाना आखिर क्यों जरूरी है।
वही जन विश्वास यात्रा की तरह रात को भी भगवा रंगों में रंग आया गया है |और उस पर भगवा से लिखा गया है जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, योगी को लाएंगे यूपी में भगवा फहराएंगे। इतना ही नहीं साथ ही राम रातों में एक नंबर भी लिखा गया है जिसके जरिए आम नागरिक भी अपना सुझाव पार्टी को भेज सकता है।
मतलब साफ है की विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी किसी भी तरह से कोर कसर छोड़ना नहीं चाह रही है। भारतीय जनता पार्टी राम भजनों के जरिए जनसंवाद भी करेगी। वही पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र में एलईडी स्क्रीन लगी वह भी भेज रही है जिसके जरिए वह मोदी योगी सरकार की उपलब्धियों के साथ अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम कारीडो निर्माण जैसे कार जनता के बीच रख रहे हैं।