![](/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20220101_121848.jpg)
पटना के महादलित टोलों में शुरू हुआ समाज सुधार अभियान, डीएम लोगों की ये अपील
बिहार। सीएम नीतीश कुमार द्वाया समाज सुधार अभियान के शुभारंभ के साथ ही पटना के 208 महादलित टोली में आज सुधार अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके चलते सख्ती के साथ छापेमारी कर के शराब पर लगाम लगाई जा रही है। इसी के साथ जिला परेशान अब महादलित टोलों में समाज सुधार अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम शुरू करेगा।
जागरूकता कार्यक्रम आईसीडीएस (समन्वित बाल विकास योजना), शिक्षा विभाग और जीविका द्वारा किया जाएगा। शुक्रवार को इसकी विधिवत शुरुआत कमला नेहरू नगर स्थित महादलित टोले से की गई। जहां जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने लोगों से शराब नहीं पीने की अपील की है । इसके साथ कार्यक्रम दौरान डीएम ने महिलाओं एवं बच्चियों ने परिवार, समाज में संघर्ष की आपबीती सुनाते हुए सामाजिक बुराई का विरोध करने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की है। इस मौके पर नुक्कड़ नाटक के अन्य कई सारे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिनके माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। डीएम ने समाज सुधार के कार्यक्रम तथा उसके प्रति महिलाओं एवं बच्चियों के उत्साह की सराहना करते हुए उनकी हौसला अफजाई की।