
पानीपत में ओमिक्रोन की दहशत , टीकाकरण की ओर भागे लोग
पानीपत। देश मे बढ़ते जा रहे ओमिक्रोन के मामले की दहशत के चलते पानीपत में लोगो जोरो से टीकाकरण करवाने में लग गए है। वैक्सीनेशन के लिए चौथे दिन 12 हजार से ज्यादा लोगों ने टीकाकरण करवाया। वही 23 से 26 दिसंबर तक (चार दिनों में) 50 हजार 171 लोगो ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई है।
इसके साथ 19 से 22 दिसंबर के बीच महज 33 हजार 238 लोगों ने वैक्सीन लगवाई थी। इसके साथ कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, प्रशासन ने सख्त रुख इख्तियार किया। जिसके चलते अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) हरियाणा सरकार ने 22 दिसंबर ये निर्देश जारी किए की, कोरोना की डोज नहीं लगवाने वालों पर सार्वजनिक स्थलों-कार्यालयों-कालेजों में प्रतिबंध रहेगा।
जिसके बाद से ही 23 दिसंबर से ही टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीनेशन कराने को लेकर लोगों का तांता लगा हुआ है। रविवार को सबसे अधिक भीड़ सिविल अस्पताल में रही। यहां, 358 लोगों ने कोविशील्ड की डोज लगवाई। 288 ने को-वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगवाई। जिला में 99 सत्रों में 12 हजार 21 लाभार्थियों ने वैक्सीन की डोज लगवाई।