Entertainment

जानिए फैन्स ने अभिनेता आदर जैन को क्यों कहा सस्ता रणवीर?

मुम्बई । बॉलीवुड अभिनेता आदर जैन और अभिनेत्री तारा सुतारिया फिल्मों की वजह से कम और अपने रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैं। दोनों को कई मौकों पर स्पाट किया गया है। हाल ही में तारा सुतारिया और आदर जैन को स्पॉट किया गया है। लेकिन इस बार आदर जैन जमकर ट्रोल हो रहे हैं। लोगों ने आदर जैन को सस्ता रणबीर कपूर तक बता दिया।

कपूर परिवार की क्रिसमस पार्टी में पहुंचे थे तारा और आदर…

दरअसल क्रिसमस के मौके पर बॉलीवुड के कपूर परिवार ने अपने घर पर ही पार्टी दी। जिसमें आदर जैन गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया के साथ पहुंचे। वहीं तारा सुतारिया और आदर जैन के वीडियो को सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। वीडियो में तारा सुतारिया तो हॉट अदांज में व्हाइट कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आयीं। इस ड्रेस में तारा काफी चार्मिंग लग रही थीं वहीं आदर जैन ने प्रिंटेड शर्ट और व्हाइट पैंट पहनी हुई थी।

फैन से लिखा- ‘स्नैपडील का रणबीर कपूर’

हांलाकि इन दोनों के इस वीडियो को तारा सुतारिया और आदर जैन के फैंस ने पसंद तो किया । लेकिन बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स आदर जैन को ट्रोल करने लगे। vipulsharma408_ नाम के यूजर ने तारा सुतारिया और आदर जैन के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘सस्ता रणबीर कपूर।’ inzaidx नाम के यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, ‘स्नैपडील का रणबीर कपूर।’

दोनों जल्द कर सकते हैं शादी…

खबर है कि तारा सुतारिया और आदर जैन जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों रणबीर कपूर की शादी से पहले शादी कर सकते हैं। तारा सुतारिया और आदर जैन दोनों की बॉलीवुड के नए कलाकारों में से एक हैं।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: