![](/wp-content/uploads/2021/12/IMG_20211225_153329-546x470.jpg)
Entertainment
करीना कपूर ने खास अंदाज में किया क्रिसमस विश, फैंस ने दिया ये रिएक्शन
मुम्बई। आज दुनियाभर में क्रिसमस का जश्न चल रहा है। लोग इस दिन को एन्जॉय कर रहे हैं और अपने प्रियजनों, दोस्तों से मिल रहे हैं। सेलेब्रिटीज ने भी अपने फैंस को इस खास दिन पर विश किया है। कई लोगों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें शेयर की हैं।
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने परिवार, सैफ अली खान, तैमूर अली खान और जेह अली खान को एक खूबसूरत क्रिसमस कार्ड में बदलकर क्रिसमस की सबसे प्यारी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए क्रिसमस की अनूठी बधाई शेयर की है।