PoliticsTrending

कौशाम्बी : रैली निकालकर महिलाओं ने बुलंद की ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ की आवाज

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव राघवेंद्र सिंह ने कहा कि, शक्ति विधान के जरिए उत्तर प्रदेश में

कौशाम्बी: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा में संभावित प्रत्याशियों से नारी शक्ति यात्रा का आयोजन करने के आह्वान पर भारी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए यात्रा निकाली।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव राघवेंद्र सिंह ने कहा कि, शक्ति विधान के जरिए उत्तर प्रदेश में महिलाओं को देश की आधी आबादी को उनका हक दिलाने का रास्ता प्रियंका गांधी ने दिया है। जो महिलाओं के अधिकारों को उन्हें दिलाने के लिए काम करेगा। पहली बार भारत में किसी भी राजनीतिक दल ने अलग से महिलाओं के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। जिससे महिलाओं के अधिकारों को संरक्षित किया जा सके।
प्रदेश सचिव रामकिशन पटेल ने कहा है कि, पूर्ववर्ती सरकारों ने महिलाओं के अधिकारों पर डाका डालने का काम किया है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण का जो पूरा अभियान पूरे भारत में चला उसका पूरा असर उत्तर प्रदेश को नहीं  मिला। आज प्रदेश में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने शक्ति विधान महिलाओं के लिए घोषणा पत्र जारी कर उन्हें मजबूत करने का काम किया है। जिससे आधी आबादी को समाज में उनका आधा हक दिलाया जा सके।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरीके से सैकड़ों की संख्या में हजारों की संख्या में महिलाओं ने इस कार्यक्रम में शिरकत किया। उसे से यह साबित होता है कि उत्तर प्रदेश में महिला अपने हक के लिए लड़ाई लड़ने को आगे आ रही है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: