India Rise Special

गुब्बारे में गैस भरते वक्त फटा सिलेंडर, दो बच्चे बुरी तरह से झुलसे

राजस्थान । राजस्थान के जयपुर के विद्याधर नगर में गुब्बारे में हवा भरते वक्त सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इसकी चपेट में आने से दो मासूम बुरी तरह से झुलस गए। दोनों बच्चों को तुरंत सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। इलाके में सिलेंडर फटने के बाद लोगों के बीच  हड़कंप मच गया। यहां धमाया इतना तेज था कि सिलेंडर के साथ साइकिल भी उड़ गई।

 

 

 

बताया जा रहा है कि,  हवा वाले गुब्बारे बेचने वाला विद्याधर नगर में आया था। इसी दौरान दो बच्चे उससे गुब्बारे खरीदने के लिए उनके पास पहुंचे थे। इसी बीच जब युवक ने सिलेंडर से गुब्बारे में गैस भरना शुरू किया , तभी साइकिल में लगे सिलेंडर में जोर से ब्लास्ट हुआ। जिसकी चपेट में आने से 6 साल की आयशा और दो साल के राज बुरी तरह झुलस गए। बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के बाद बच्चों को छुट्टी दे दी गयी है। घटना के बाद से गुब्बारा बेचने वाला फरार बताया जा रहा है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: