India Rise Special

जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने रचा इतिहास , 64वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

बिहार। बिहार की जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह ने पंजाब के पटियाला में आयोजित 64वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में दूसरा स्वर्ण पदक जीता है। विधायक श्रेयसी ने यह उपलब्धि महिलाओं के डबल ट्रैप स्पर्धा में हासिल की है। इसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने खेल का दमखम दिखाते हुए उन्होंने दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया है। इससे पहले भी उन्होंने  एक महीने पहले गोल्ड जीता था।

 

श्रेयसी ने जीत के बाद दिए गए इंटरव्यू में बताया कि, ” वे लगातार खेल पर ध्यान केंद्रित रह रही हैं। निशानेबाजी में उनका अथक मेहनत व लगन के बाद भी जमुई के उनके कार्यकर्ता के सहयोग से ही आगे बढ़ पा रही हैं।”

 

इसके आगे बोलते हुए श्रेयसी ने कहा कि,  “उनके बाहर रहने के बावजूद भी जनता के दुख दर्द को दूर करने में उनके संग जुड़े कार्यकर्ता विशेष मेहनत कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का स्नेह व प्रेम है कि वे लोग जनता के बीच लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी जीत को कार्यकर्ताओं के सहयोग की देन बताया है।”

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: