
लखनऊ: उत्तर प्रदेश का विधान सभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे प्रदेश की पार्टिकल पार्टियां अपनी जड़े मजबूत करने में लगी हुई हैं। आगामी 2022 में राजधानी लखनऊ का किंग कौन होगा इसके लिए दिन पर दिन बिसात बिछाई जा रही है। बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए आज का दिन काफी अहम है। क्योंकि आज के दिन सरकार से लेकर संगठन तक ने विपक्ष को घेरने की तैयारी की है तो वही विपक्ष भी रस्साकशी में खुद को बनाए रखने की जुगत में लगा है।
गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव अपनी खोई हुई पहचान को पुनः प्राप्त करने के लिए कांग्रेस एक बड़ा ऐलान करने जा रही है। बता दें कि आज कांग्रेस पार्टी की ओर से महिलाओं के लिए एक अलग से मेनिफेस्टो की घोषणा की जाएगी। पार्टी मुख्यालय में उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी तथा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को मीडिया के सामने महिलाओं से जुड़ा मेनिफेस्टो लांच करेंगे कांग्रेस के इस कदम को लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे से जोड़कर भी देखा जा सकता है।