
मेरठ : उत्तर प्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व संयुक्त रूप में होने वाली रैली में समाजवादी पार्टी तथा रालोद के कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं संयुक्त रैली को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश उत्तम ने मेरठ में 1 दिन पूर्व डेरा डाल रखा है। रैली को सफल बनाने के लिए नरेश उत्तम में सपा के जिला कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। वहीं भारतीय जनता पार्टी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर नरेश उत्तम ने निशाना साधा। आपको बता दें कि 7 दिसंबर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के प्रमुख जयंत चौधरी संयुक्त रूप से मेरठ के दबथुआ जनता को संबोधित करेंगे।
रैली को सफल बनाने के लिए दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत
गौरतलब है कि अखिलेश जयंत की रैली को सफल बनाने के लिए दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के नेता पिछले कई दिनों से जमकर जनता के बीच जनसंपर्क कर रहे हैं। वही रैली की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम शनिवार को मेरठ पहुंच गए और वह अब रैली समाप्त होने तक मेरठ में ही डेरा डालेंगे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम समिति कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर सपा नेता अतुल प्रधान पूर्व विधायक योगेश वर्मा शहर विधायक रफीक अंसारी जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह एडवोकेट समेत तमाम पदाधिकारियों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दरअसल इस दौरान नरेश उत्तम ने केशव प्रसाद मौर्य द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि अखिलेश के बढ़ते जनाधार को देखकर भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है इसी कारण नासमझी में इस प्रकार के बयान दे रहे हैं। उत्तम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में समाजिक क्षमता को बढ़ाने का कार्य कर रही है जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार आने के बाद प्रदेश के हर नागरिक को बराबरी का अधिकार मिलेगा।