![](/wp-content/uploads/2021/12/IMG_20211204_183128.jpg)
टोक्यो ओलंपिक में हार के बाद, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स के लिए मैदान में पसीना बहा रहा हिमांचल का ये खिलाड़ी
हिमांचल। 2020 टोक्यो ओलंपिक में देश का 75 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिनिधित्व करने वाले सुंदरनगर के रहने वाले बॉक्सर आशीष चौधरी इन दिनों पूरे जोश और आत्मसम्मान से लबरेज है। वे इन दिनों खुद को जुलाई 2022 में इंग्लैंड के बर्मिघि़म में होने वाली 12वीं कॉमनवेल्थ गेम्स और सितंबर में चीन के झोजियांग प्रांत के हांग्जो में होने वाले 19वीं एशिया गेम्स की तैयारियों में लगे हुए है। इसके साथ – साथ वे इंडिया टीम हिस्सा बनने के लिए इंडिया कैंप में अपने पंच का दम भी दिखाने वाले है। कैंप पटियाला और बंगलूरू में से किसी एक स्थान पर होना प्रस्तावित दिया है।
इस बार आशीष का टोक्यो ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने से पहले ही चीन के बॉक्सर के हाथों उनके जीत का सफर बीच मे ही रुक गया था। वे इस बार फिर नए जोश के साथ पेरिस 2024 ओलंपिक में क्वालीफाई खेलने की तैयारी में लगे है। वही अपनी तैयारियों को लेकर खिलाड़ी आशीष चौधरी ने कहा कि, ” इंडिया कैंप में कड़ी मेहनत कर कॉमनवेल्थ और एशिया गेम्स में जाने वाली इंडिया टीम का हिस्सा बनने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। इसके बाद उनका लक्ष्य एक बार फिर ओलंपिक में जाना रहेगा।” तत्काल वे तहसील कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात है। हिमाचल सरकार और विभाग ने उन्हें इंडिया कैंप में जाकर तैयारियां करने के लिए मंजूरी दे दी है।