
आईआरबी बैलपड़ाव को हॉट स्पॉट घोषित , 25 पुलिसकर्मी निकले कोरोना पॉजिटिव
नैनीताल। नैनीताल के रामनगर में आईआरबी बैलपड़ाव में 25 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। लेकिन गुरुवार को आई 25 पुलिसकर्मियों की दूसरी रिपोर्ट में सभी निगेटिव पाए गए। इसके पहले आईआरबी बैलपड़ाव को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया था।
पुलिस मुख्यालय द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, अब तक के प्रदेश भर से 13065 पुलिसकर्मियों के एंटीजन टेस्ट करवाएं गए है। इसकी जांच रिपोर्ट गुरुवार को सामने आई थी। जिसमे 50 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए। इससे पहले बुधवार तक कुल नौ हजार पुलिसकर्मियों के टेस्ट हुए थे। इनमें कुल 43 पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें आईआरबी बैलपड़ाव से ही कुल 25 पुलिसकर्मी पॉजिटिव आए थे। उन सभी पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
आइआरबी ने कोरोना पॉजिटिव निकले 25 पुलिसकर्मियों का गुरुवार को एक बार फिर से एंटीजन टेस्ट कराया गया। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक अब सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऐसे में अब कुल 25 पुलिसकर्मी ही पॉजिटिव हैं। इन सभी को भी क्वारंटीन किया गया है। यह स्थिति बृहस्तिवार सुबह तक की थी। बाकी अगली रिपोर्ट आज समाने आएंगी।