
ओएसडी के अड्डों पर खनन मंत्री जनक राम का छापा, करोड़ों की सम्पत्ति हुई बरामद
बिहार। ओएसडी के तमाम अड्डो पर बिहार सरकार के खनन व भूतत्व मंत्री जनक राम ने छापा मारा है। ओएसडी के मृत्युंजय कुमार एवं उनके महिला मित्र रत्ना चटर्जी के काफी ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने आय से ज्यादा संपत्ति मामले में छापेमारी की गई है।
आयकर के छापे में करोड़ों रुपए की चल अचल संपत्ति बरामद की गई है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट के एडीजी नैयर हसनैन खां ने जानकारी देते हुए बताया कि, मृत्युंजय कुमार पर आय से अधिक 1 करोड़ 73 लाख रुपये संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया था।
आयकर द्वारा किये गए छापे में रत्ना के घर से 30 लाख रुपए नगद, 30 सोने की बिस्कुट, 45 लाख के जेवरात, सिल्लीगुड़ी में एक फ्लैट, मॉल में एक दूकान, पटना में प्लॉट, कटिहार में एक प्लॉट, तीन एलआईसी पॉलिसी, पॉर्न सीडी एवं अश्लील साहित्य भी बरामद किए गए है।
जानकारी के मुताबिक, रत्ना चटर्जी को ठाकुरगंज से रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया गया। रत्ना उस समय सीडीपीओ के पद पर पदस्थापित थी। इसके बाद रत्ना को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया था। जिसके बाद मंत्री के ओएसडी मृत्युंजय ही चटर्जी का खर्च वहन कर रहे थे। मृत्युंजय कुमार पर पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी का देहांत भी हो गया। उसके बाद रत्ना चटर्जी मृत्युंजय कुमार के साथ ही रहतीं है।