PoliticsTrending

UP Election 2022: कल से कांग्रेस करेगी सदस्यता अभियान की शुरुआत

अंबेडकर जयंती पर दलित बस्तियों से होगी शुरुआत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी साख खो चुकी कांग्रेस पार्टी इन दिनों हर संभव प्रयास कर रही है। कांग्रेश प्रदेश जिले के साथ ब्लाक, न्याय पंचायत और गांव स्तर पर भी संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुटी हुई है। विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार को टक्कर देने के लिए बड़े स्तर पर कांग्रेस का सदस्यता अभियान चलाने का ऐलान किया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में सियासी जातिगत समीकरणों को साधने के लिए कांग्रेसी सदस्यता अभियान की शुरुआत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती से करेगी जो अभियान 10 दिसंबर तक जारी रहेगा इस अभियान के जरिए कांग्रेस एक करोड़ नए लोगों को पार्टी में जोड़ने का काम करेगी।

अंबेडकर जयंती पर दलित बस्तियों से होगी शुरुआत

उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस संविधान दिवस से अपने सदस्यता अभियान की शुरूआत दलित बस्तियों से करेगी। कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता लोगों को कांग्रेस के जोड़ने के साथ ही प्रदेश के गांव शहरों मोहल्ले में भीम चर्चा कर रात्रि विश्राम करेंगे कांग्रेसका या अभियान 15 दिवशी होगा जिसमें सभी धर्मों और जातियों के एक करोड़ लोगों को पार्टी में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

देर से कांग्रेस को इस अभियान की याद

चुनाव की रणनीति का मानना है कि कांग्रेस को इस अभियान की देर से याद आई है। क्योंकि अब आगामी विधानसभा चुनाव का समय बहुत कम बचा है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि सदस्यता अभियान वही कोई देरी नहीं हुई है कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की यूपी में सक्रियता को देखते हुए पहले ही बड़े स्तर पर लोग कांग्रेसमें लगातार जोड़ रहे हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: