चेहरे से रातों – रात गायब होंगे पिंपल्स, बस आजमाएं ये आसान उपाय
दाने व मुहांसे चेहरे पर आम बात है । लेकिन ये आपके चेहरे की रंगत और लुक्स पर बहुत असर डालते है। इसे छिपाने के लिए महिलाएं कई तरह से तरीको का इस्तेमाल करती है। जो आपके चेहरे को काफी नुकसान करता है।
यदि आप भी अपने चेहरे पर हो रहे पिंपल्स और मुंहासे से परेशान है। तो आज हम आपके लिए 3 ऐसे उपाय लेकर आये है, जो रात भर में आपके चेहरे से पिंपल्स और मुंहासे से निजात दिलाएंगे….
ये उपाय दिलाएंगे मुंहासे और पिंपल्स से निजात
1.ग्रीन टी का उपयोग
ग्रीन टी की मदद से रातों – रात पिपल्स से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए आपको एक फ्रेश ग्रीन टी बनानी है। इसके बाद इस ग्रीन टी में आप एक कॉटन डुबोए और अपने पिपल्स पर लगाए। इसके बाद पिपल्स को ऐसे ही छोड़ दे। इसके बाद आप देखेंगे की दूसरी सुबह पिंपल्स की रेडनेस और सूजन कम हो जाएगी।
2. स्पॉट ट्रीटमेंट का उपयोग
स्पॉट ट्रीटमेंट से तात्पर्य यह है कि दानों से लड़ने वाली क्रीम को सीधे प्रभावित क्षेत्र पर लगाना। आप पतला ट्री ऑयल या एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दोनों सेंसिटिव स्किन के लिए बहुत बढ़िया विकल्प साबित हो सकते हैं।
3. एलोवेरा का इस्तेमाल
एलोवेरा जेल त्वचा सम्बन्धी तमाम समस्याओं से लड़ने का काम करता है। इसके लिए ही पिपल्स के लिए भी एलोवेरा जेल किसी अचूक उपाय से कम नहीं है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल का प्रयोग भी कर सकते हैं। सुबह देखेंगे कि पिम्पल के आस-पास की रेडनेस और सूजन कम हो गई है।