केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या, इलाके में मची सनसनी
केरल। केरल के पल्लकड़ क्षेत्र में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गयी है। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। आरएसएस कार्यकर्ता आज सुबह तकरीबन नौ बजे अपनी फैमिली के साथ कही जा रहे थे। उसी वक्त घात लगाए बैठे हमलावरों ने धारदार हथियार से कार्यकर्ता पर हमला कर दिया।
हमले में मारे गए आरएसएस कार्यकर्ता की पहचान संजीत के तौर पर हुई है। वे 27 वर्ष के थे। जानकारी के मुताबिक संजीत अपने क्षेत्र में आरएसएस के कार्यकर्ता के रूप में काफी सक्रिय थे। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौकाए वारदात पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि, संजीत के शरीर पर 50 से ज्यादा बार धारदार हथियार से हमले के निशान पाए गए है। संजीत की हत्या के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।