टेक्सास की महिला ने रेस्ट्रोरेंट मैनेजर पर फेंका सूप, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
टेक्सास शहर का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। एक रेस्ट्रोरेंट में गुस्साई महिला ने रेस्टोरेंट की मैनेजर पर गर्म सूप फेक दिया। इस घटना का विडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वही मीडिया रिपोर्ट की माने तो, सोल डी जलिस्को नाम के एक रेस्टोरेंट में एक महिला ने फोन कर के सूप के बारे में शिकायत की थी। जिस बात को लेकर गुस्साई महिला की रेस्टोरेंट की मैनेजर से बहस करने लगी।
इस बात को लेकर हुई थी बहस
बहस के दौरान गुस्साई महिला ने मैनेजर के ऊपर गर्म सूप फेक दिया और तुरंत मौकाए वारदात से फरार हो गयी । महिला ने रेस्टोरेंट पर आरोप लगाया था कि, सूप इतना ज्यादा गर्म था कि उसपर लगा प्लास्टिक का ढक्कन पिघल रहा था। जिसपर अपनी गलती मानते हुए रेस्टोरेंट के मालिक ने माफी मांगते हुए , पैसे वापस करने की बात भी की है। फिर भी किसी की बात न सुनते हुए महिला ने सूप को रेस्टोरेंट के की मैनेजर पर फेक कर चली गयी।
रेस्टोरेंट ने महिला के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
रेस्टोरेंट की मैनेजर की पहचान जेनेल ब्रोलैंड के तौर पर हुई है। हालांकि, मैनेजर ने बताया कि, सौभाग्य से उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। ब्रोलैंड ने घटना की सूचना मंदिर पुलिस को दी है। उसके पास महिला की कार की तस्वीरें भी हैं जो अन्य ग्राहकों द्वारा ली गई थीं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।