![](/wp-content/uploads/2021/11/images-79.jpeg)
इस तारीख को होने जा रहा साल का दूसरा और सबसे लंबा चन्द्र ग्रहण, भारत में आएगा नजर
विश्व में सदी की सबसे बड़ी खगोलीय घटना होने जा रही है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि 19 नवम्बर को सदी का सबसे लंबा चन्द्रग्रहण होने जा रहा है। यह ग्रह शुक्रवार के दिन होगा। इस दौरान पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुजरेगी। यह चन्द्र ग्रहण दोपहर के 1.30 बजे के बाद होगा।
सुर्ख दिखने वाला यह चन्द्र ग्रहण सदी का सबसे लंबा माना जा रहा हैं। इस दौरान पृथ्वी चंद्रमा को सूर्य की किरणों से ढक देगीं। वही खगोलविदों की माने तो उनका कहना है कि, सूर्य ग्रहण के दौरान चांद का रंग सुर्ख लाल रहेगा। इसे भारत मे भी देखा जा सकेगा। इससे पहले साल में पहला चन्द्र ग्रहण 26 मई को होगा।। चन्द्रग्रहण को लेकर कई सारी नक्षत्र शालाओं में तैयारियां शुरू हो गयी है।
खगोलविदों का इस चन्द्रग्रहण को लेकर कहना है कि, यह सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण तीन घंटे 28 मिनट और 23 सेकंड का होगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक , साल 2001 से साल 2021 के बीच पहली बार इस तरह की घटना घटित होगी। नासा के अनुसार पृथ्वी 21वीं सदी में 228 चंद्रग्रहण का साक्षी बनेगी। एक महीने में दो और तीन चंद्रग्रहण भी देखने को मिल सकते हैं।