
भाजपा का खेल, खा गई चीनी पी गई तेल – लीलावती कुशवाहा
बीजेपी ने किसानों को कुचला
मेरठ : उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी पूरे जद्दोजहद में लगी हुई है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने आज मेरठ में महिला सभा सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में सपा महिला प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी लीलावती ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो कार्य महिलाओं के लिए सपा ने किए थे उन सभी कार्यों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बंद कर दिया है। महंगाई इतनी बढ़ा दी है कि रसोई का बजट बिगड़ चुका है इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाएं इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगी।
लीलावती कुशवाहा ने कहा कि भाजपा का खेल, खा गई चीनी पी गई तेल। इतनी महंगाई है कि आम जनता सेंडर कैसे खरीदें रोजगार खत्म हो गया है। भाजपा सरकार में नौकरी का काम नहीं है कन्या विद्या धन नहीं मिल रहा समाजवादी सरकार में जो कार्य महिलाओं के लिए हुए उसे भी सरकार ने बंद कर दिया है।
बीजेपी ने किसानों को कुचला
लीलावती कुशवाहा ने निशाना साधते हुए केंद्र और प्रदेश की सरकार पर कहा कि सरकार ने कोई अस्पताल नहीं बनवाया महंगाई इतनी बढ़ गई की रसोई घर का संतुलन खराब है प्रदेश की आधी आबादी महंगाई से त्रस्त है अब प्रदेश में परिवर्तन होकर रहेगा। 2022 के चुनाव में सरकार को हिला देगी।
प्रदेश में जंगलराज है बेटियां सुरक्षित नहीं और जो भाजपा सरकार का संकल्प पत्र था वह जुमला निकला अब उसे सब समझ गए हैं महिलाएं सड़क पर निकल कर भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला कर रही है भाजपा सरकार ने इज्जत घर बनाए लेकिन उसमें पानी भी नहीं मिलता है सपा की सरकार बनी तो इज्जत घर बनाने के लिए सपा ₹50000 देगी। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा का कोई भी प्रत्याशी वोट मांगने आए तो उसे बेलन दिखा देना।