
लखनऊ : मिशन यूपी के सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लखनऊ दौरे पर हैं।इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की है साथी उन्होंने प्रचार गाड़ी को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आपको बता दें कि अभी उत्तर प्रदेश में बीजेपी के ढाई करोड़ सदस्य हैं। आगामी विधानसभा चुनाव तक पार्टी ने चार करोड़ सदस्य पार करने का लक्ष्य रखा है।
इस दौरान अमित शाह ने कहा कि पार्टी इस बार 305 सीटों का संकल्प ले। अमित शाह ने कहा कि पार्टी ने प्रदेश को याद दिलाया कि उत्तर प्रदेश प्रभु श्री राम की धरती है। उन्होंने कहा कि सरकार परिवार के लिए नहीं गरीब जनता के लिए होती है।
पिछले 5 साल में कितना विदेश में रहे अखिलेश यादव
बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा की समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष प्रदेश में आई बाढ़ कोरोनावायरस के दौरान कहां थे। यदि उन्होंने जनता के लिए कार्य किया होता उत्तर प्रदेश के हालात यह नहीं होते उन्होंने केवल अपने परिवार का विकास किया है। अमीषा ने सवाल पूछते हुए कहा कि अखिलेश यादव बताएं कि 5 साल में कितना विदेश में रहे।
बीजेपी ने देश को पहचान दिलाने का काम किया
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को उसकी पहचान वापस दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जो प्रदेश में सरकारें बनती है वह परिवारों के लिए नहीं बल्कि गरीब जनता की सेवा के लिए होती हैं। वही कार प्रदेश में योगी सरकार ने किया है।