PoliticsTrending

UP Election 2022 : : आगामी विधानसभा में प्रियंका का बड़ा दांव, इतने फीसद महिलाओं को टिकट

33 फ़ीसदी महिला प्रत्याशियों को टिकट

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी एक बड़ा दांव चलने को तैयार है। बता दें कि आज कांग्रेस महिला सम्मेलन में प्रियंका गांधी ने प्रेस वार्ता के दौरान संकेत दिए कि वह उत्तर प्रदेश में आगामी होने वाले चुनाव में 33 फ़ीसदी महिलाओं को आरक्षण देकर पार्टी का टिकट देंगी। संगठन में 33 फ़ीसदी महिला प्रत्याशियों को टिकट देने के लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका गांधी खुद इसका ऐलान करेंगे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल सीटें 403 यदि 33 फ़ीसदी महिलाओं को कांग्रेस पार्टी टिकट देती है तो उसमें 133 सीट महिलाओं के हाथों में होंगी। इससे ज्यादा संख्या में महिला प्रत्याशियों को चुनावी समर में उतारा जाएगा और वही विपक्षियों पर दबाव बनाया जा सकेगा।

2017 विधानसभा में 40 महिलाएं जीती चुनाव

बता दें कि 2017 विधानसभा चुनाव में मात्र 40 महिलाएं विधानसभा में चुनी गई। किस तरह से यह संख्या महज विधानसभा में महिलाओं की 10 फीसद है। 40 महिलाओं में 34 महिलाएं सत्ता पक्ष की हैं जबकि कांग्रेश और बीएसपी से 22 जबकि सपा और अपना दल से एक एक महिला विधायक हैं।

महिला प्रत्याशी उतार विपक्षियों पर दबाव बनाने की कोशिश

बता दें कि अगले साल उत्तर प्रदेश समेत अन्य पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी पक्षियों पर दबाव बनाना चाहती है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में महिलाओं को 33 फीसद से ज्यादा सीटों पर महिलाओं को कांग्रेस पार्टी मैदान में उतारती है तो इससे दूसरे पार्टियों पर भी ज्यादा संख्या में महिला प्रत्याशियों को उतारने का दबाव बढ़ जाएगा और उन्हें इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: