
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष चुनाव में बीजेपी ने अपना परचम लहराते हुए एक बार फिर बाजी मार ली। सपा के नरेंद्र वर्मा को हराते हुए नितिन अग्रवाल ने जीत दर्ज की। विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए नितिन अग्रवाल के सामने सपा के नरेंद्र सिंह वर्मा थे। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में 368 मत पड़े जिसमें नरेंद्र सिंह वर्मा को 60 और नितिन अग्रवाल को 304 मत मिले।
आपको बता दें कि शिवपाल सिंह यादव और ओमप्रकाश राजभर ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद से दूरी बनाई इन दोनों ने अपना वोट नहीं डाला। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास तोड़ते हुए हमेशा विपक्ष के उपाध्यक्ष पद के लिए सितम तोड़ दिया और इस बार सत्ता पक्ष का व्रत उपाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत हुआ।