
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस एक बड़ा दांव खेल सकती है। कांग्रेश उत्तर प्रदेश में बतौर सीएम एक ब्राह्मण नेता पर दांव लगा सकती है। इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला और भाजपा में बड़े पद पर रहे एक नेता के नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी रणनीति के साथ चुनाव मैदान पर उतरना चाहती है। इसलिए वह मुख्यमंत्री पद के चेहरे में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश में किसी ना किसी मुद्दे को लेकर लगातार चर्चा में हैं खासकर चाहे वह प्रदेश की कानून व्यवस्था हो महंगाई हूं उत्पीड़न हो किसानों की समस्या हो और लगातार आंदोलन कर रही हैं और चल रहे आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस ने जाति आधारभूत बनाने की पुख्ता रणनीति तैयार की है।
आपको बता दें कि कांग्रेस के रणनीतिकार बताते हैं कि कांग्रेश के मुद्दों में हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है ब्राह्मणों के मुद्दों को शामिल करना है। हमारे पास जो ब्राह्मण नेता हैं वही विकल्प हमारे सामने हैं उन्होंने बताया कि राजीव शुक्ला समेत कई प्रदेश में ब्राह्मण नेताओं के नाम पर विचार चल रहा है। लेकिन उन्नाव की चर्चाओं का अंतिम फैसला पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की राय पर होगा।