
मुख्यमंत्री चन्नी ने लिया फसल का जायजा, पढ़ें पूरी ख़बर
कृषि विभाग के अधिकारियों को भी दिया सख्त आदेश
रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पहुंचे भटिंडा के गाँव क़तर सिंह वाला। यहां उन्होंने कपास के फसल का जायजा लिया। इस दौरान CM ने कृषि विभाग के अधिकारियों को दिया सख्त आदेश। मुख्यमंत्री ने कृषि अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि, मुझे पैसे की कोई परवाह नहीं लेकिन किसी भी हालत में किसानों की फसल बर्बाद नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि हर ब्लॉक में लैब स्थापित कर कृषि विशेषज्ञों को तैनात करें। मुख्यमंत्री चन्नी ने लिया फसल का जायजा|
यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/harshita-dahiyas-killer-convicted-after-4-years-read-full-news/
मुख्यमंत्री चन्नी ने लिया फसल का जायजा
गुजरतालाब मुख्यमंत्री ने कृषि अधिकारियों से कहा कि वो जिले के पूरे रकबे की विशेष गिरदावरी माल विभाग के अधिकारियों के साथ कर जल्द रिपोर्ट तैयार करें। मीडिया से बातचीत के वक़्त मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि उन्होंने गुलाबी सुंडी से बर्बाद हुई फसल की विशेष गिरदावरी के लिए जिला प्रशासन को आदेश दिया है।
बता दें मुख्यमंत्री के साथ पहुंचे उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि 500 लीटर स्प्रे जिला कृषि अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से भेजी गई दवा का 5,000 एकड़ जमीन में छिड़काव किया जाएगा। इसके अलावा पीड़ित किसानों को जल्दी उचित मुआवजा दिया जाएगा।