India Rise Special

भाजपा में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के विधायक

कांग्रेस ने खबरों को बताया भाजपा का भ्रम

भाजपा में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के विधायक। उत्तरकाशी जिले की पुरोला सीट से कांग्रेस विधायक राजकुमार आज दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें:-https://theindiarise.com/24-new-corona-infected-in-last-24-hours/

इससे पहले शनिवार को राजकुमार भाजपा में शामिल होने वाले थे। लेकिन किन्हीं कारण वश उनकी ज्वाइनिंग टल गई थी। सूत्रों के मुताबिक, विधायक ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के सामने देहरादून की एक सीट से टिकट देने की शर्त रखी थी जिस कारण ऐसा हुआ था।

भाजपा में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के विधायक

बता दें कि विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा विधायक प्रीतम सिंह पंवार को पहले ही पार्टी में शामिल करा चुकी है, अब एक और विधायक भाजपा में शामिल हो रहे हैं। बता दें कि पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, पार्टी में कौन शामिल होने जा रहा है, इसकी संगठन को फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

कांग्रेस ने खबरों को बताया भाजपा का भ्रम

एक तरफ सोशल मीडिया पर कांग्रेस विधायक के भाजपा में शामिल होने की खबरों को भाजपा का भ्रम करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के जिस विधायक को लेकर झूठी चर्चाएं हो रही हैं, वह पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उन्हें पूरी आशा है कि वह ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को दिल्ली दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री विधायक की ज्वाइनिंग के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: