![](/wp-content/uploads/2021/09/Mulalayam_Shivpal_ydav_750x500_fb_official_party-1493995747_835x547-720x470.jpg)
UP: परिवर्तन रथ पर शिवपाल ने लगाई मुलायम की फोटो, नहीं बना पाएं भाई से दूरी
UP: अभी भी सपा से हटकर अपनी अलग पार्टी बना चुके शिवपाल अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव से दूरी नहीं बना पाएं हैं। एकलव्य की तरह अपने बड़े भाई को गुरु द्रोणाचार्य मान राजनीति में कदम बढ़ाते हुए परिवर्तन रथ में उनकी फोटो लगा आगे बढ़ने की तैयारी में जुटे है। दो बार प्रदेश में क्रांति रथ निकाल चुके मुलायम सिंह यादव के नक्शे कदम पर चलते हुए सामाजिक परिवर्तन रथ वह भी निकालने वाले हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का आधुनिक सुविधाओं से लैस परिवर्तन रथ तैयार हो चुका है फिलहाल यह रथ सैफई के एसएस मेमोरियल स्कूल में खड़ा है।
यूपी (UP) में मुलायम ने पूरे प्रदेश में निकाली थी क्रांति रथ यात्रा
पूरे प्रदेश में मुलायम सिंह यादव ने 1989 में क्रांति रथ से भ्रमण कर कांग्रेस की सरकार को हटाया था। प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने उसी तर्ज पर 32 साल बाद प्रदेश भ्रमण की रणनीति रथ से बनाई है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी लगभग 10 साल पहले क्रांति रथ से 2012 में प्रदेश भ्रमण किया था। प्रसपा जिला प्रमुख महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि 15 सितंबर तक सितंबर के दूसरे सप्ताह में रथयात्रा निकाली जाएगी। प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और शिवपाल सिंह यादव के निजी सचिव कर्मराज यादव ने कहा कि अभी कार्यक्रम निर्धारित राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नहीं किया हैं।
रथ में लगाई गई मुलायम की फोटो
आधुनिक सुविधाओं से पूर्ण परिवर्तन रथ की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रथ में मुलायम सिंह यादव का फोटो भी लगाया गया है। साथ ही राम मनोहर लोहिया, जनेश्वर मिश्र की फोटो भी रथ में लगाई गई है। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह व बेटे आदित्य अंकुर की फोटो भी रथ पर लगाई गई हैं। रथ के अंदर का इंटीरीयर आकर्षक व आरामदायक दिख रहा है। बैठने के लिए आरामदायक कुर्सियां भी लगी हैं। रथ कड़ी सुरक्षा के बीच खड़ा है।
UP के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का अरष्टि संस्कार, CM योगी सहित कई दिग्गज नेता पहुचेंगे