![tokyo-paralympics_](/wp-content/uploads/2021/08/tokyo-paralympics_1625329406-720x470.jpeg)
टोक्यो पैरालम्पिक में भारत का कमाल, जीते अबतक कुल इतने मैडल
टोक्यो मेें हो रहे पैरालम्पिक खेलो मेें भारत ने अबतक कुल सात मैडल जीत लिए है। जिसमें एक स्वर्ण, चार रजत व दो कांस्य शामिल है। मैडल की शुरुआत रविवार को भाविनाबेन पटेल ने करी जिन्होंने टेबल टेनिस में रजत पदक जीता है। भाविना पटेल को सिंगलस चार वर्ग के फाइनल में चीन की खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा था।
इसके बाद उँची कूद में खिलाड़ी निषाद कुमार ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर नया एशियाई रिकॉर्ड बनाकर रजत पदक भारत के नाम किया। निषाद कुमार ने पुरुष टी 46 स्पर्धा में 2.06 मीटर की कूद लगाकर दूसरे स्थान हासिल किया। इस तरह उन्होंने भारत की पदक टैली को आगे बढ़ाया।
चक्का फेंक खिलाड़ी विनोद कुमार ने भी अपने जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत 19.91 मीटर दूर चक्का फेंका इसके साथ ही उन्होंने कांस्य पदक जीता ।
अवनि लखेरा ने रचा इतिहास
भारतीय पैरालम्पिक खिलाड़ी अवनि लखेरा ने आज गोल्ड मैडल जीतकर इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बनी। अवनि ने 10 मीटर एयर राइफल में पहला स्थान हासिल किया है।
देवेंद्र झाझरिया को मिला रजत
इसके बाद देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुज़र ने भी जैवलिन थ्रो मेें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो और मैडल भारत के खाते में डाल दिए।
एफ 46 वर्ग में देवेंद्र ने रजत और सुंदर ने कांस्य पदक जीता है। वहीं योगेश कथूनिया ने भी डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीतकर भारत के खाते मे कुल सात मैडल कर दिए है।
ये भी पढ़े :- भविनाबेन के पैतृक गांव में जश्न का माहौल, लोगो ने किया गरबा और लगाया गुलाल