India Rise Special

मुख्यमंत्री नीतीश ने किया ऐलान, बिहार में 60 हजार पुलिसकर्मियों की जल्द की जाएगी भर्ती

सीएम नीतीश कुमार ने दीक्षांत परेड समारोह को संबोधित करते हुए बिहार में लॉ एंड आर्डर को मजबूत करने का फैसला व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को मज़बूत करने की ज़रूरत हैं। इसके लिए राज्य में लगभग 1 लाख 40 हजार पुलिसकर्मियों का होना ज़रूरी है। आज के समय में बिहार में सिर्फ 80 हजार पुलिसकर्मी हैं। इसलिए 60 हजार और पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी।

राजगीर पुलिस अवर निरीक्षक (2018 बैच) का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित हुआ था। सीएम नीतीश ने सबको संबोधित करते हुए बिहार में पुलिस व्यवस्था और लॉ एंड आर्डर को मजबूत करने की बात की। उन्होंने राज्य में 60 हजार पुलिस की भारतीयों का ऐलान किया हैं। सीएम नीतीश ने बताया कि राज्य में पुलिसकर्मियों की संख्या को 1 लाख 40 हजार तक करना होगा। वर्तमान में राज्य के पास 80 हजार पुलिसकर्मी हैं। इस हिसाब से 60 हजार पोलिसकतमियो की भकरती जल्द की जाएगी।

बुद्धवार को 2018 बैच में बड़ी संख्या में बहाल महिला को पासिंग परेड हुई थी। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में सबसे ज्यादा संख्या में महिलाये पुलिस में शामिल हैं। सही ही, अब राज्य के हर पुलिस थाने में एक महिला पुलिसकर्मी का होने ज़रूरी हैं।

सीएम नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि हर थाने में महिला पुलिसकर्मी होने से बिहार की तस्वीर बदल जाएगी.शराबबंदी के मामले में उन्होंने बताया कि बिहार में महिलाओं के कहने पर शराबबंदी हुई थी। नई बहाल हुई महिला दरोगाओं की अब यह जिम्मेदारी है की शराबबन्दी को सख्ती के साथ लागू करवायें।

सीएम नीतीश कुमार ने पुलिस ट्रेनिंग पर भी बात की। उन्होंने बताया कि झारखंड के एक अलग राज्य बनने के बाद पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग के लिए दूसरे राज्य भेजना पड़ता था। राजगीर में स्थित बिहार पुलिस अकादमी के बनने के बाद, बिहार में ही पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग की सारी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गयी हैं। राजगीर के पुलिस अकादमी में हर स्तर की ट्रेनिंग कराई जाएंगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: