
आंवला है सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद, यहां जानें आंवले के फायदे !
आंवले में पोषक तत्व बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं। यह तो सभी को पता हैं कि आँवला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन इसका रोज़ की ज़िन्दगी में इस्तेमाल कैसे करना हैं , इससे ज्यादातर लोग अंजान हैं। आंवला में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले अन्य पोषक तत्व स्वास्थ्य की सारी समस्याओ को दूर करने में मदद करते हैं। आंवले का पानी सुबह खाली पेट पीने से सारे रोगों की छुट्टी कर देता हैं।
अगर आप चाहते हैं कि आँवले से आपको भी फायदा मिली तो इसे अपने आहार में शामिल करें। आप आँवले की चटनी, मुरब्बा, जूस या अचार बनाकर उसका रोज़ सेवन कर सकते हैं। आंवले का पानी सबसे आसान और मददगार होता हैं। जानिए कैसे आप इसे अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
कैसे बनाये आंवला पानी?
घर का बना आंवला पाउडर आपको बहुत सारी चीज़ों में काम आ सकता हैं। सुबह आंवला का पानी पीने के लिए एक चम्मच आंवला पाउडर लें और इसे एक गिलास पानी मे मिक्स कर ले। आप चाहे तो ड्रिंक को छान लें। रोज़ सुबह खाली पेट आंवला पानी का सेवन करने से शरीर को पोषण मिलता हैं।
आंवला पानी पीने के फायदे
वजन कम करने के लिए
आंवला में अमीनो एसिड की अच्छी मात्रा पाई जाती हैं। यह शरीर का मेटाबोलिज्म बढ़ाता हैं और फैट को कम करता हैं। वजन घटाने के लिए आंवला पानी बहुत फायदेमंद माना जाता हूं
डायबिटीज कंट्रोल करे
आंवला शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को घटाता हैं और डायबिटीज को नियंत्रित करता है। डायबिटीज के मरीज़ों के लिए आंवला पानी मददगार रहता हैं। इसको डॉक्टर की सलाह लेने के बाद अपने रूटीन में लाएं।
पाचन सुधारे
आंवले में फाइबर भी पाया जाता हैं जो कि पाचन को सुधारने में फायदेमंद हैं। आंवला पानी पीने से पाचनतंत्र बेहतर होता है। आंवला शरीर से हानिकारक पदार्थो को निकालने में मदद करता हैं। । आंवला पानी कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा दिलाता हैं।
त्वचा को हेल्दी रखे
आंवला पानी त्वचा को भी निखारता हैं। आंवला पानी का सेवन त्वचा से मुंहासे, पिगमेंटेशन, हटाते हैं। यह सुस्त त्वचा में निखार लाता हैं।