
आज से शुरू होगा कौन बनेगा करोड़पति, नए बदलाव के साथ आया फास्टेट फिंगर
आज से टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति शुरू होने वाला है। यह शो ‘कौन बनेगा करोड़पति का 13 वां सीजन है। यह शो टीवी के सबसे मशहूर शो में से एक है। यह शो अपने हर सीजन में कामयाबी के नए रिकॉर्ड बनाता है। एक बार फिर से बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन अपने अंदाज में ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए आ रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से इसके प्रोमो हर जगह छाए हुए हैं। इसका प्रसारण आज से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा। यह शो सोमवार से शुक्रवार रात नौ बजे से प्रसारित ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ का प्रीमियर सोनी लिव एप पर भी किया जाएगा। साथ ही इसे जियो टीवी पर देखा जा सकता है। अगर ऑडियंस किसी वजह से टीवी पर नहीं देख सकते हैं। वे इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे।
पिछली बार की तरह ही इस बार भी सीमित संख्या में स्टूडियो में ऑडियंस होंगे। साथ ही ऑडियंस पोल लाइफलाइन एक बार फिर से लौट आया है। इस सीजन में फास्टेस्ट फिंगर को बदलकर फर्स्ट ट्रिपल टेस्ट कर दिया गया है। कंटेस्टेंट को तीन सही जवाब देने होंगे। इसके अलावा टाइमर का नाम बदलकर धुक-धुकी जी किया गया है। हफ्ते के लास्ट में शानदार शुक्रवार होगा, जहां मशहूर हस्तियां पहुंचेंगी।
बता दें कि इस साल मई से ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ का रजिस्ट्रेशन से शुरू हुआ था। पहले सीजन से ही शो को अमिताभ बच्चन होस्ट करते नजर आ रहे हैं। सिर्फ सीजन 3 को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। शाहरुख शो में बिग बी की जगह नहीं ले पाएं और टीआरपी में गिरावट आई। इसके अगले सीजन में अमिताभ की वापसी हो गई। तब से लेकर अब तक बिग बी ही इसे होस्ट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें-