TrendingUttar Pradesh

यूपी के पूर्व CM और दिग्गज नेता कल्याण सिंह का निधन, लखनऊ में चल रहा था इलाज

उत्तर प्रदेश के पूर्व CM और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का शनिवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। कल्याण सिंह जी का इलाज लखनऊ के पीजीआई में चल रहा था। बीते दो दिनों से कल्याण सिंह की तबीयत काफी नाजुक बनी हुई थी।

कल्याण सिंह के इलाज में करीब 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में लगी हुई थी। कल्याण सिंह के निधन की खबर मिलते ही भाजपा समेत तमात राजनीतिक दलों में शोक की लहर दौड़ गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी को 21 जून को लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती किया गया था। 4 जुलाई को जब सबसे पहले उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई थी तो उन्हें PGI शिफ्ट किया गया था। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने पहुंचे थे। राजस्थान के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह बीजेपी के संस्थापक नेताओं में शामिल थे।

जब से वे अस्पताल में भर्ती हुए थे तब से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उनसे मिलने पहुंचे थे।

कल्याण सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ने ट्वीट कर कहा कि, ”मैं काफी दुखी हूं. कल्याण सिंह जी राजनेता, अनुभवी प्रशासक, जमीनी स्तर के नेता और महान इंसान थे। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है। मैंने उनके पुत्र श्री राजवीर सिंह से बात की और संवेदना व्यक्त की है, ओम शांति।”

पीएम मोदी ने आगे कहा भारत के सांस्कृतिक उत्थान में उनके योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा कल्याण सिंह जी की आभारी रहेंगी। वह दृढ़ता से भारतीय मूल्यों में निहित थे और हमारी सदियों पुरानी परंपराओं पर गर्व करते थे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: