
सपा ने यूपी की जूही सिंह को नियुक्त किया महिला सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष
सपा में महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद करीब चार वर्ष से खाली था। पार्टी ने महिला मोर्चा को 4 वर्ष से भंग कर रखा था। अब जूही सिंह तथा वंदना यादव के रूप में तैनाती के बाद इनकी सक्रियता भी बढ़ेगी।
लखनऊ : सपा यूपी के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बेहद गंभीर हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी की प्रवक्ता जूही सिंह को समाजवादी महिला सभा की अध्यक्ष बनाया है। जूही विभिन्न चैनल्स पर डिबेट के दौरान समाजवादी पार्टी का पक्ष रखती हैं। जूही सिंह को पार्टी की महिला सभा का अध्यक्ष नियुक्त कर सपा ने महिलाओं के बीच एक संदेश देने का प्रयास शुरू कर दिया है।
राजधानी लखनऊ निवासी जूही सिंह को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। जूही के साथ ही राष्ट्रीय महिला मोर्चा में एक उपाध्यक्ष भी बनाया गया है। एमपी की के बालाघाट की वंदना यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
सपा में महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद करीब चार वर्ष से खाली था। पार्टी ने महिला मोर्चा को 4 वर्ष से भंग कर रखा था। अब जूही सिंह तथा वंदना यादव के रूप में तैनाती के बाद इनकी सक्रियता भी बढ़ेगी।
सपा ने इनकी नियुक्ति करने के साथ ही आदेश दिया है कि पार्टी के संविधान के अनुसार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शीघ्र गठन कर अनुमोदन प्राप्त कर लें।
यह भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आरोप- बीजेपी की केंद्र और यूपी सरकार ने हर मोर्चे पर किया जनता को निराश