India - Worldworld

हैती में आया 7.2 तीव्रता का भूकंप, 304 लोगों की मौत 1800 घायल

हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने एक महीने के आपातकाल की घोषणा की है।

हैती में दर्दनाक हादसा हो गया है। बीते शनिवार हैती में 7.2 तीव्रता का भूकंप आ गया। इस भूकंप से जान और माल का काफी नुकसान हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है। सरकार ने आपातकाल की घोषणा कर दी है। इस भूकंप में लगभग 304 लोगों की मौत हो गई और लगभ 1,800 लोग घायल हैं।

इस हादसे में अभी भी सैकड़ों लोगों के फंसे होने की संभावना है। अस्पतालों में घायलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भूकंप की वजह से घर गिर गए हैं। लोगों ने घरों, होटलों और अन्य ढांचों के मलबे में दबे लोगों को निकालने में बचावकर्मियों की मदद की। खबरों के मुताबिक, भारतीय समय के अनुसार, 14 अगस्त की शाम 5:59 बजे ये भूकंप आय़ा था। इस भूकंप ने काफी तबाही मचाई है।

जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा है कि भूकंप का केंद्र, हैती की राजधानी से 150 किलोमीटर पश्चिम में Petit Trou de Nippes शहर की जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप से इमारतें मलबे में तब्दील हो गई। हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने एक महीने के आपातकाल की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वे नुकसान का सही आंकलन होने तक किसी देश से मदद नहीं मांगेंगे। फिलहाल सबसे जरूरी काम मलबे में फंसे लोगों को बचाना है।

यह भी पढ़ें— पीएम मोदी ने फिर दोहराया अपना संकल्प, मिलेगा दलितों और ओबीसी को आरक्षण

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: