
यात्रा : ताज नगरी का जायका बना देगा आपकी ट्रिप को और भी खुशनुमा, कहेंगे-‘वाह ताज’
ताज नगरी आगरा एक ऐतिहासिक शहर है। यमुना के किनारे बना तार नगरी आगरा एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है यहां पर बना ताजमहल जिसे लोग प्यार के निशानी भी कहते हैं विश्व के सात अजूबों में एक है। आगरा में गए एक सुंदर स्मारक के रूप में बना हुआ है। यहां रोज हजारों सैलानी घूमने आते हैं।
इस जगह पर सबसे ज्यादा मुगलों ने शासन किया है इसलिए आगरा मुगल काल मैं बनी ऐतिहासिक इमारतें मौजूद हैं। जहां आज भी हजारों की संख्या में रोज सैलानी आते हैं। और इनका दीदार करते हैं। आगरा ऐतिहासिक रूप से बने मकबरा और वास्तुकला का मिलता जुलता उदाहरण हैं।
वैसे आगरा अपनी ऐतिहासिक इमारतों के अलावा ऐसी चीजों के बारे में प्रसिद्ध है जिसके बारे में शायद आप जानते होंगे या नहीं भी जानते होंगे। आइए हम बताते हैं आगरा किन खाने की चीजों के लिए फेमस है।
आगरा का पेठा
मीठा किसे खाना नहीं पसंद है और अगर बात आगरा के पेठे की हो तब तो बात ही अलग है आगरा का पेठा दुनिया भर में मशहूर है यहां कई वैरायटी के पेठे भी मिलते हैं जैसे गुलाब, लड्डू, कंचा पेठा, केसर अंगूरी पेठा, केसर पेठा, ड्राय चेरी पेठा, लाल पेठा, कोकोनट पेठा, पान पेठा, रसभरी पेठा, सैंडविच पेठा, चॉकलेट पेठा, पनीर पेठा और चेरी मैंगो पेठा।
आगरा की चाट
आगरा घूमने में मिठास में चला जाता है लेकिन अगर शाम की बात करें तो शाम बिना चटपटे खाने के अधूरी रहती है आगरा की चाट में वहां के स्ट्रीट फूड में मशहूर है।
कचौरी
प्यार की निशानी कहा जमानत ताजमहल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। लेकिन आगरा का स्वाद आगरा के खाने की खुशबू भी लोगों को अपनी और आकर्षित करने से पीछे नहीं छोड़ती। यहां की कचौरी और बेड़ई सुबह जायकेदार बना देती है।
आगरा का झाग
आगरा में मिलने वाली एक लोकल डिश दुनिया के किसी भी कोने में नहीं मिलेगी। यह यह दूध की बनी होती है। और इस पर झाग दिखता है। मिट्टी के कुल्हड़ में पीने का इसका अपना ही एक अलग मजा होता है।